ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
इस राशि के पार्टनर होते हैं कुछ ज्यादा ही केयरिंग, रखते हैं हर छोटी- छोटी बातों का ख्याल

इस राशि के पार्टनर होते हैं कुछ ज्यादा ही केयरिंग, रखते हैं हर छोटी- छोटी बातों का ख्याल

हर किसी की यही तमन्ना होती है कि जो भी शख्स उसका लाइफ पार्टनर बने, उसे अपनी पलकों पर बैठा कर रखे। उसे इतना प्यार करे कि कोई भी गम उसे छू भी न पाये। उसकी पसंद-नापंसद को जाने और उसके साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताये। आज हम यहां ऐसी 4 राशियों के बारे में बात करेंगे जिसके लोग बहुत ही केयरिंग होते हैं। अगर आप अपने लाइफ पार्टनर की तलाश कर रहे हैं तो इन राशियों में से किसी राशि के पार्टनर पर भरोसा कर सकते हैं। ये आपकी जिंदगी को खुशियों से भर देंगे। आइए जानते हैं कौन- सी हैं वो राशियां —

aquarius 1

कुंभ (20 जनवरी – 18 फरवरी)

इस राशि के पार्टनर प्यार के मामले में थोड़ा शर्मीले होते हैं। ये प्यार के बदले प्यार और दुश्मनी के बदले दुश्मनी देने वाले लोगों में से एक होते हैं। थोड़े संकोची स्वभाव होने की वजह से खुल कर अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाते। ये चाहते हैं कि लोग इनकी इज्जत करें, सम्मान करें। ये दयालु होते हैं और दूसरों की मदद करना, केयर करना इन्हें पसंद होता है और जब बात अपने हमसफर की हो तो ये उसपर अपनी जान तक न्यौछावर कर सकते हैं। दूसरी राशि की तुलना में ये लोग अपने प्यार को चाह कर भी दुख नहीं पहुंचा सकते हैं।

gemini 1

मिथुन (21 मई – 21 जून)

मिथुन राशि वालों को प्यार करने के साथ-साथ जताना भी खूब आता है और यही वजह है कि ये लोग इजहार करने का एक भी मौका खाली नहीं जाने देते। जब भी उन्हें लगता है कि प्यार जताने की जरूरत है तो कुछ नया कर डालते हैं। केयरिंग के मामले में इस राशि के पार्टनर लोगों के लिए एक मिसाल बनकर सामने आते हैं। हर कोई इनका ही उदाहरण देता है। इस राशि के पार्टनर बेहद बुद्धिमान और क्रिएटिव होते हैं। अपनी मीठी-मीठी बातों से किसी को भी पल में अपना दीवाना बना लेते हैं। ऐसे लोगों को किसी तरह के नियमों में बंधकर चलना पसंद नहीं होता। इनका जो मन करता है वो ही करते हैं और यही वजह है कि इनके साथ रहने वाला पार्टनर भी इनके साथ अपने आप को बंधा- बंधा सा महसूस नहीं करता।

cancer 1

कर्क (22 जून – 22 जुलाई)

जब बात सबसे अच्छे पार्टनर की हो तो कर्क राशि के जातकों का कोई तोड़ नहीं है। इस राशि के लोग परफेक्ट पार्टनर साबित होते हैं। सभी राशियों में से इस राशि के लोग सबसे अच्छे पति या पत्नी भी साबित होते हैं। इस राशि के लोग कमिटमेंट करने से बिल्कुल पीछे नहीं हटते हैं। ये जिससे  भी प्यार करते हैं, उनके लिए पूरी तरह से समर्पित होते हैं। ये बहुत ही वफादार होते हैं और इसीलिए इनके साथ रिश्ता बहुत लंबे समय तक चलता है। अपने साथ- साथ ये अपने हमसफर और उसके परिवार का भी बखूबी ख्याल रखते हैं।

ADVERTISEMENT

scorpion 1

वृश्चिक (23 अक्टूबर – 21 नवंबर)

इस राशि के पार्टनर अपने प्यार को पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने का जज्बा रखते हैं। ये हर काम में अपना बेस्ट देने की पूरी कोशिश करते हैं और साथ ही अपने पार्टनर से भी अच्छा करने की उम्मीद रखते हैं। इन्हें चाहे कोई भी कुछ कह दे इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन अगर किसी ने इनके पार्टनर की तरफ उंगली भी उठाई तो ये अपना आपा खो बैठते हैं। पार्टनर की हर छोटी- बड़ी ख्वाहिशों को पूरा करना ये अपना फर्ज समझते हैं और बदले में इन्हें अपने पार्टनर से बेपनाह प्यार तोहफे में मिलता है। इस राशि के पार्टनर अपने करिश्माई व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का होता है और ये हर परिस्थिति को हैंडल करना जानते हैं।

इन्हें भी पढ़ें –

1. आपकी राशि बताती है कि सेक्स के बारे में क्या ख्याल रखती हैं आप
2. इस अक्षर से शुरू होता है जिनका नाम, वो अपने पार्टनर से करते हैं कुछ ज्यादा ही प्यार
3. अपनी राशि के अनुसार जानिए कैसी गर्लफ्रेंड हैं आप
4. अपनी राशि के हिसाब से ट्राई करें ये सेक्स पोजीशन

07 Sep 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT