ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
आखिरकार प्रियंका चोपड़ा निक जोनास के साथ रिलेशनशिप की बात कन्फर्म कर ही दी

आखिरकार प्रियंका चोपड़ा निक जोनास के साथ रिलेशनशिप की बात कन्फर्म कर ही दी

पिछले काफी समय से जानीमानी बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में कम, हॉलीवुड में ज्यादा समय बिता रही हैं। लेकिन जबसे वो अमेरिकी एक्टर और सिंगर निक जोनास के साथ इंडिया आई हैं, उनके रिलेशनशिप के बारे में चर्चा का बाजार गर्म है। हालांकि अब लगता है कि इस चर्चा में काफी सच्चाई है, क्योंकि प्रियंका और निक दोनों ने ही एक-दूसरे को पसंद करने के संकेत अपने अपने इंस्टाग्राम पर दे दिये हैं और दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट भी कर रहे हैं। हम यह बात यूं ही नहीं कह रहे हैं, बल्कि हमारे पास इसके एक नहीं, बल्कि बहुत से सबूत भी हैं।

कौन हैं निक जोनास

Nick Jonas

निक जोनास टेक्‍सास के डलास में जन्‍मे अमेरिकी गायक और अभिनेता हैं। 8-9 साल की उम्र से ही निक नाटकों में काम करने लगे थे। निक के घर में संगीत का पूरा माहौल था। उनके पिता थियेटर आर्टिस्ट थे जो साथ ही गाने लिखते और गाते भी थे। जबकि उनकी मां एक साइन लैंग्‍वेज टीचर और एक गायिका भी थीं। साल 2002 में निक ने अपने पिता के साथ मिलकर एक गीत ‘जॉय टु द वर्ल्ड’ (ए क्रिसमस प्रेयर) लिखा। इसके बाद उन्‍होंने साल 2005 में अपने दोनों भाईयों (पॉल केविन जोनास और जोसेफ एडम जोनास) के साथ मिलकर जोनास ब्रदर्स के नाम से एक पॉप रॉक बैंड बना लिया था। साल 2008 में इस ग्रुप को 51st ग्रैमी अवार्ड्स में बेस्ट न्यू आर्टिस्ट अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया। जोनास ब्रदर्स ने अमेरिकी म्यूज़िक अवार्ड्स में अवार्ड फ़ॉर ब्रेकथ्रू आर्टिस्ट भी जीता। निक ने साल 2010 में यंग हॉलीवुड अवॉर्डस में यंग हॉलीवुड आर्टिस्ट ऑफ़ द ईयर और साल 2017 में रेडियो डिज्नी म्यूजिक अवॉर्डस में हीरो अवॉर्ड भी जीता था।

प्रियंका और निक की मुलाकातें

बताया जाता है कि प्रियंका और निक की पहली मुलाकात अ‍मेरिकन टीवी शो ‘क्‍वांटिको’ के दौरान हुई थी। हालांकि निक ‘क्‍वांटिको’ में काम नहीं कर रहे हैं। इस सेट पर दोनों की मुलाकात होने के बाद दोनों ‘मेट गाला’ इवेंट पर एक- दूसरे के साथ देखे गए।

ADVERTISEMENT

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को एलए डोजर्स स्टेडियम में एक फुटबॉल मैच के दौरान देखा गया। इस मैच को देखने वाले एक दर्शक ने इनका एक वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट किया जिसमें दोनों एक- दूसरे का हाथ थामे दिख रहे थे। यह वीडियो काफी वायरल भी हुआ। बस, इसके बाद तो जगह- जगह पर प्रियंका और निक जोनास को देखा जाने लगा। इंडिया आने से पहले प्रियंका निक के कजिन की वेडिंग में भी साथ- साथ दिखे।

Priyanka and nick

इंडिया में प्रियंका और निक

प्रियंका और निक के एकसाथ इंडिया आने के बाद इनके रिलेशनशिप पर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिये। हालांकि प्रियंका आई तो अपने घर थीं, लेकिन हॉलिडे मूड में थीं। लगता है कि वो इंडिया में अपने दोस्तों और फैमिली के साथ छुट्टियां एन्जॉय करने आई थीं और इसीलिए वो अपनी फैमिली और निक जोनास के साथ इंडिया में बेस्ट वेकेशन डेस्टिनेशन गोवा पहुंच गईं।

फेवरिट पुरुष

गोवा में प्रियंका ने निक जोनास, अपनी बहन परिणीति चोपड़ा और भाई के साथ खूब अच्छा समय बिताया।  लगता है कि गोवा उन्हें कुछ ज्यादा ही रास आ गया, क्योंकि वहां से लौटकर उन्होंने निक जोनास के साथ अपने रिलेशनशिप ही नहीं, बल्कि प्यार भी जाहिर कर दिया। सोशल मीडिया में इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने भाई और निक जोनास की एक फोटो शेयर करके उस पर लिखा है – मेरे पसंदीदा पुरुष। आप खुद ही देख लीजिये यह फोटो और जान लीजिये प्रियंका के दिल की बात –

ADVERTISEMENT

आकाश अंबानी – श्लोका से मिलने पहुंचे

ये चर्चित जोड़ी जब गोवा में एक-दो दिन की मस्ती के बाद मुंबई लौटी तो हाथ में हाथ लेकर प्रियंका और निक जोनास पहले मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की मेहंदी में और फिर बाद में इंगेजमेंट सेरेमनी में भी देखे गए। अंबानी के यहां इन दोनों ही मौकों पर निक जोनास और प्रियंका अपने- अपने ट्रेडिशनल आउटफिट्स में काफी गॉर्जियस लग रहे थे। इसके बाद दोनों वापस लौटकर होटल ताज पहुंचे जहां प्रियंका की मां मधु चोपड़ा के साथ दोनों ने डिनर किया।

लंदन के लिए वापसी

इसके बाद प्रियंका और निक जोनास वापस लंदन के लिए रवाना हो गए।

कहा तो यह भी जा रहा है कि प्रियंका और निक के हाथों में एक जैसी गोल इंगेजमेंट रिंग भी है, जिसका मतलब यह लगाया जा रहा है कि दोनों ने इंगेजमेंट कर ली है, यानि कि इसे इनकी रिलेशनशिप के बारे में एक और सबूत माना जा रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि प्रियंका और निक जल्द ही अपनी इस रिलेशनशिप को ऑफिशियली घोषित भी करने वाले हैं और इसके बारे में आने वाले जुलाई- अगस्त में आपको इसकी सूचना भी मिल जाएगी।

इन्हें भी देखें –
1. प्रियंका चोपड़ा ने खोला अपने ‘मंगलसूत्र’ का राज़
2. गोवा की बारिश में आग लगा रही हैं चोपड़ा सिस्टर्स, वायरल हुआ ये रेन डांस वीडियो
3. नाराज देशवासियों ने सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा से क्यों कहा – शर्म करो
4. बाल विवाह को रोकना और बाल शिक्षा देश के विकास के लिए गेम चेंजर: प्रियंका चोपड़ा

ADVERTISEMENT
29 Jun 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT