ADVERTISEMENT
home / Bridal Makeup
दुल्हन बनने वाली हैं तो ब्यूटी एक्सपर्ट से जानें ब्राइडल लुक्स के लेटेस्ट ट्रेंड्स

दुल्हन बनने वाली हैं तो ब्यूटी एक्सपर्ट से जानें ब्राइडल लुक्स के लेटेस्ट ट्रेंड्स

शादी किसी भी लड़की के लिए सबसे बड़ा दिन होता है। इस दिन वो सबसे ज्यादा खूबसूरत लगना चाहती है, क्योंकि ये दिन सिर्फ उसका होता है। कैमरामैन से लेकर शादी में आने वाले सभी मेहमानों की नजर सिर्फ दुल्हन के चेहरे पर टिकी होती है। यही वजह है कि ब्राइडल मेकअप अपने आप में एक बड़ा चैलेंज बन जाता है। इसके लिए जरूरी है एक अच्छे मेकअप आर्टिस्ट का चयन और ब्राइडल लुक्स के लेटेस्ट ट्रेंड्स की जानकारी होना। बेहतरीन मेकअप स्ट्रोक्स के जरिए आप दुनिया की सबसे खूबसूरत दुल्हनों में से एक लग सकती हैं, बशर्ते आपको इस बात की पूरी जानकारी हो कि आजकल किस तरह के मेकअप लुक्स फैशन में हैं और आपके फेस व पर्सनैलिटी के हिसाब से कौन सा लुक आप पर अच्छा लगेगा। यदि आप भी आनेवाले वेडिंग सीजन के दौरान बनने वाली दुल्हनों में से एक हैं और आपकी शादी के दिन भी काफी नजदीक हैं तो ये आर्टिकल खास आप के लिए ही है।

यहां प्रियंका चोपड़ा, तापसी पन्नू और सुष्मिता सेन जैसी सेलिब्रिटीज का मेकअप कर चुके सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट तरुण कपूर आपको बता रहे हैं कि इस समर किस तरह के ब्राइडल लुक्स ट्रेंड में हैं।   

Tarun kapoor

न्यूट्रल एलिगेंस

Neutral Elegance

ADVERTISEMENT

आजकल नो मेकअप यानि न्यूट्रल लुक काफी ट्रेंड में है। इस लुक को चाहे आप ट्रेडिशनल लहंगे के साथ कैरी करें या फिर गाउन के साथ, यकीन मानिए आपसे ज्यादा खूबसूरत और कोई नजर नहीं आएगा। आपको बता दें कि टिपिकल पार्टी मेकअप से ज्यादा समय न्यूट्रल मेकअप में लगता है। दरअसल इसमें मेकअप आर्टिस्ट प्रोफेशनल स्किल्स अपनाते हुए आपको स्टूडियो लुक देने में मदद करते हैं जिससे आपका मेकअप एकदम नैचुरल दिखाई देता है बनावटी नहीं।

बोल्ड एंड ब्यूटिफुल

Bold   Beautiful %282%29

जहां कुछ लडकियों को न्यूट्रल मेकअप पसंद होता है, वहीं कुछ लडकियां ऐसी भी होती हैं जिनका सपना होता है कि वो बोल्ड एंड ब्यूटिफुल ब्राइड नजर आएं। यदि आप भी ऐसा ही कुछ एक्सपेरिमेंट अपनी लुक के साथ करने की सोच रही हैं तो थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। कहीं बोल्ड लुक के चक्कर में आप अपनी लुक को बिगाड ना बैठें। आपका लुक आकर्षक बना रहे, इसके लिए अपने लिप्स को बोल्ड लिप शेड्स से कलर करें। जबकि बाकी लुक को न्यूट्रल ही रहने दें। थोडा सा वैरिएशन एड करने के लिए आप चाहें तो चीक बोन्स को पिंक या पीच ब्लश से हाइलाइट कर सकती हैं। ये आपको बोल्ड एंड ब्यूटिफुल दिखने में मदद करेगा।

रेड कारपेट लुक

Red Carpet Look %282%29

ADVERTISEMENT

सेलिब्रेटिज हमेशा से ही सबकी इंस्पिरेशन का सोर्स रहे हैं। अमूमन हर लड़की अपने लुक को ग्लैमरस बनाने के लिए सेलिब्रेटिज के लुक्स का सहारा लेती है। बात जब शादी की आ जाए तो ऐसे में एक्ट्रेसेज के रेड कारपेट लुक से प्रेरणा लेना तो बनता है। यदि आप भी ऐसी ही फैंटेसी अपने दिल में संजोए बैठी हैं तो ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब आप भी पा सकती हैं रेड कारपेट लुक वो भी बड़ी ही आसानी से। इसके लिए अपनी आंखों को ड्रमैटिक आउटलुक दें, जबकि लिप्स को वाइब्रेंटली बोल्ड बनाए रखें। इससे आपको ग्लैम टच मिलेगा, जिससे आप अपनी शादी में सबसे खूबसूरत नजर आएंगी।

इन्हें भी देखें

गुलाबी आंखें जो तेरी देखीं : आई मेकअप हुआ बोल्ड, ट्रेंड में छाए ये ब्राइट शेड्स

अपने मेकअप किट के लिए सिर्फ 1000 रुपये में खरीदें ये 8 ब्रांडेड मेकअप प्रोडक्ट्स

ADVERTISEMENT

मेकअप साफ करने के लिए पानी की जगह इन मेकअप रिमूवर का करें इस्तेमाल 

30 May 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT