home / वेडिंग
सोनम कपूर या अनुष्का शर्मा, किसका ब्राइडल लुक रहा ज्यादा खूबसूरत ?

सोनम कपूर या अनुष्का शर्मा, किसका ब्राइडल लुक रहा ज्यादा खूबसूरत ?

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ और साथ ही सामने आ गया दुल्हन बनीं सोनम कपूर का ब्राइडल लुक भी। लाल रंग के जोड़े में सजी सोनम कपूर अपनी शादी में काफी खूबसूरत लग रहीं हैं। अब थोड़ा सा पीछे चलते हैं और आपको याद दिलाते हैं पिछले साल सबसे ज्यादा चर्चा में रही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली यानि विरुष्का की शादी। अनुष्का ने भी अपने ब्राइडल लुक्स में हल्के गुलाबी रंग के लहंगे से काफी सुर्खियां बटोरी थी। दोनों ही एक्ट्रेसेस की शादी दिन में हुई है। ऐसे में इन दोनों के ओवरऑल ब्राइडल लुक के बारे में बात करना लाज़मी है। तो चलिए हम आपको दिखाते हैं सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा के लहंगे से लेकर ब्राइडल मेकअप तक का हर लुक, जिसे देखकर आप खुद ही तय कीजिए कि कौन सी एक्ट्रेस अपने ब्राइडल लुक में लगी ज्यादा खूबसूरत।  

शादी का जोड़ा

Lahnga Collage

सबसे पहले बात दोनों के ब्राइडल लहंगे की। सोनम कपूर ने जहां अपनी शादी के लिए सुर्ख लाल रंग के जोड़े को चुना वहीं अनुष्का ने हल्के गुलाबी रंग का जोड़ा पहना था, जिसे जाने-माने फैशन डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया था। वहीं सोनम के लहंगे को डिजाइन करने की जिम्मेदारी डिजाइनर अनुराधा वकील ने निभाई। अनुष्का के लहंगे पर जहां विंटेज इंग्लिश कलर्स से एंब्रॉयडरी थी तो वहीं चोली पर सिल्वर-गोल्डन मेटल थ्रेड, मोतियों और मल्टीकलर फ्लोरल मोटिफ का वर्क किया गया था। जो दिन की शादी के हिसाब से परफेक्ट लग रहा था। बात करें सोनम कपूर की तो सोनम के लहंगे पर सीक्वेंस की बेहद खूबसूरत और बारीक एम्ब्रॉयडरी है, जिस पर कमल के खूबसूरत फूल बने हैं।

ब्राइडल जूलरी

Jewelery Collage

अब आते हैं सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा की ब्राइडल जूलरी पर। अनुष्का ने अपनी शादी में बेहद कम जूलरी को चुना था। उन्होंने सिल्वर और लाइट पिंक कलर को मैच करते हुए ट्रेडिशनल पोल्की जूलरी पहनी थी। जिसे सब्यसाची ने ही डिजाइन किया था। वहीं सोनम कपूर ने जूलरी पहनने में कोई कमी नहीं छोड़ी। सोनम की जूलरी में सिल्वर और गोल्डन दोनों का ही इस्तेमाल हुआ है। जिसे सोनम के लहंगे को देखते हुए तैयार किया गया है।

ब्राइडल मेकअप

makeup Collage

सोनम और अनुष्का दोनों दी दुल्हनों ने अपने ब्राइडल मेकअप में सादगी को तरजीह दी। सोनम की फेवरेट मेकअप आर्टिस्ट नम्रता सोनी ने सिर्फ सोनम कपूर की आंखों और लिप्स पर ही फोकस किया। वहीं अनुष्का के ब्राइडल मेकअप को एक छोटी सी बिंदी, न्यूड लिपस्टिक और बड़ी सी नथ ने ही कम्पलीट कर दिया। सोनम और अनुष्का दोनों ने ही शादी के हैवी मेकअप से खुद को दूर रखा और लाइट मेकअप के साथ ही दुल्हन बनीं। बात करें हेयर स्टाइल की तो अनुष्का ने अपने लहंगे को मैच करते हुए अपने जूड़े में जहां लाइट पिंक कलर के फ्रेश फ्लावर्स लगाए थे वही सोनम ने जूड़े को मोगरे के गजरे से सजाया है।

तो सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा में से किसका ब्राइडल लुक लगा आपको ज्यादा खूबसूरत। हमें जरूर बताइयेगा।   

इन्हें भी पढ़ें

यहां जानें दुल्हनिया सोनम कपूर के खूबसूरत रेड ब्राइडल लुक की खास बातें  

जम चुकी है सोनम कपूर और आनंद आहूजा के संगीत की महफिल, देखें तस्वीरें 

सोनम कपूर व आनंद आहूजा की शादी का फर्स्ट लुक

08 May 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this