ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
अपने 21 वें बर्थडे पर जाह्नवी कपूर ने फैंस से मांगा तोहफा, भावुक हुईं बहन सोनम

अपने 21 वें बर्थडे पर जाह्नवी कपूर ने फैंस से मांगा तोहफा, भावुक हुईं बहन सोनम

बोनी कपूर और दिवंगत श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर आज 21 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उनकी बहन सोनम कपूर और परिवार के बेहद करीबी मनीष मल्होत्रा ने जाह्नवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

हैप्पी बर्थडे जानू!

श्रीदेवी के निधन के बाद पूरे कपूर खानदान ने एकजुट होकर उनकी दोनों बेटियों को संभालने की कोशिश की है। इसी बीच श्रीदेवी की लाडली बेटी जाह्नवी के 21वें जन्मदिन पर सोनम कपूर ने उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं। सोनम ने अपनी चचेरी बहन को इस खास मौके पर विश करते हुए उन्हें सबसे मज़बूत लड़कियों में से एक माना है।

सोनम कपूर के अलावा श्रीदेवी के काफी करीबी रहे मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए जाह्नवी को उनके जन्मदिन की बधाई दी। मनीष ने उनके लिए खुशियों, प्यार व शांति की दुआ भी की।

बोनी कपूर रख सकते हैं पार्टी

श्रीदेवी एक महीने से अपनी बेटी जाह्नवी के जन्मदिन की तैयारियों में व्यस्त थीं। वे जाह्नवी के 21वें जन्मदिन को काफी स्पेशल बनाना चाहती थीं। इसीलिए अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी के बाद वे जाह्नवी के बर्थडे की शॉपिंग के लिए दुबई में रुक गई थीं। वहां अचानक हुए उनके निधन से परिवार में जो खालीपन आया है, उसे भर पाना तो किसी के लिए मुमकिन नहीं है पर बोनी कपूर अपनी लाडली बेटी जाह्नवी के बर्थडे पर कुछ समय के लिए उस गम से दूर रहना चाहते हैं। इसीलिए वे घर पर अपने परिजनों के लिए एक डिनर पार्टी प्लैन कर रहे हैं। गौरतलब है कि अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग में व्यस्त होने के चलते जाह्नवी दुबई नहीं जा सकी थीं।

ADVERTISEMENT

जाह्नवी ने फैंस से मांगा तोहफा

श्रीदेवी के निधन के कुछ समय बाद उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। उसमें उन्होंने श्रीदेवी को अपना सब कुछ बताया था। जाह्नवी ने लिखा था कि मां के जाने के बाद से उनके मन में एक खालीपन आ गया है और अब उन्हें उसी के साथ जीना सीखना होगा। इसके साथ ही जाह्नवी कपूर ने उस लेटर में अपने मम्मी-पापा के प्यार व उनके खूबसूरत रिश्ते के बारे में भी लिखा था। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने फैंस से गुज़ारिश की है कि वे उनकी मां को प्यार से याद करें और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। साथ ही वे चाहती हैं कि हर कोई अपने पेरेंट्स को खुश रखे और उनके प्रति अपना प्यार ज़रूर ज़ाहिर करे।

हमारी तरफ से भी जाह्नवी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं व हम उम्मीद करते हैं कि भगवान उन्हें व उनके परिवार को इस दुख से उबरने की शक्ति दे!

06 Mar 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT