logo
ADVERTISEMENT
home / Beauty
बिना Dark Patches के Smooth Underarms इन 7 टिप्स के साथ!

बिना Dark Patches के Smooth Underarms इन 7 टिप्स के साथ!

गर्मी का मौसम!! ये सुनते ही हमेशी निगेटिव फील लाने की ज़रूरत नहीं!! Dear कितना कुछ अच्छा भी तो छिपा होता है गर्मियों में, जैसे स्लीवलेस, शॉर्ट ड्रेस पहनने की आज़ादी। अपने strappy tops  के साथ flaunt करने का फन और सेक्सी दिखने का हर संभव मौका। इस सबमें हमें सबसे ज्यादा दिक्कत होती है डार्क स्किन और ingrown hair से। अगर आपको भी इस दिक्कत से दो-चार होना पड़ रहा है तो आपके लिए हैं ये बेस्ट beauty tips जिनसे आपको मिलेंगे ever smooth underarms!

1. चीनी और नींबू का मेल

underarms 1 जैसा कि आप जानती हैं कि ये आपकी स्किन के लिए नेचुरल लाइटनिंग agent है। जब आप इसमें पिसी हुई चीनी मिलाती हैं तो तैयार हो जाता है एक बेहतरीन स्क्रब। जो बॉडी के साथ ही आपके underarms के लिए भी बेस्ट है। इस स्क्रब को तकरीबन 2 मिनट तक अपने armpits में हल्के हाथों से रगड़ें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इससे न केवल आपके अंडरआर्म की स्किन का कलर लाइट होगा, बल्कि आपकी स्किन स्मूद भी हो जाएगी। जब कभी आपको लगे कि आपके underarms की स्किन rough हो रही है, तब भी आप इस स्क्रब को apply  कर सकते हैं।

2. दूध और बेसन देता है सिल्की सॉफ्ट अंडरआर्म्स

दो टेबल स्पून बेसन में दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। चाहें तो इसमें एक चुटकी हल्दी भी मिला सकती हैं। ये त्वचा का रंग निखारने का काम करती है। इस पैक को अपने अंडरआर्म्स में लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर हल्के गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें। इससे आपकी स्किन velvety smooth हो जाएगी।

3. आलू और संतरा हैं बेहतर तरीका

Underarms 3 अंडरआर्म्स के साथ सबसे बड़ी दिक्कत होती है discoloration की। इससे छुटकारा पाने के लिए आप इनमें से कोई भी remedy ट्राई कर सकती हैं। आलू के पीस काटकर दो मिनट के लिए  एक कटोरी पानी में भिगोकर रख दें। अब इन्हें पानी से निकालकर अपने आर्मपिट में हल्के हाथों से रगड़ें। आलू में नेचुरल ब्लीच properties होती हैं, जो चमकते हुए अंडरआर्म पाने की चाहत आसानी से पूरी करते हैं। संतरे के सूखे हुए छिलकों को blender में पीस लें। जब ये पाउडर बन जाए तो दो टेबल स्पून पाउडर लेकर उसमें थोड़ा-सा दही मिलाकर पेस्ट बना लें। अब तैयार पेस्ट को 10 से 15 मिनट के लिए अपने अंडरआर्म में लगा लें। ये आपको आपके मनचाहे स्मूद और सॉफ्ट अंडरआर्म्स पाने में मदद करेगा।

ADVERTISEMENT

4. Exfoliation देता है Ingrown Hair से छुटकारा

आप उन अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए शेव करती हैं या वेक्स का ऑप्शन अपनाती हैं। अक्सर आप ingrown हेयर से परेशान होती हैं। वो भी खासकर अंडरआर्म एरिया में। तो इस समस्या से छुटकारा पाने का सबसे बेहतर तरीका है exfoliating! एक अच्छा स्क्रब इसमें आपके लिए सबसे मददगार है। बॉडी शॉप का sea body scrub एक बेहतर ऑप्शन है जो ingrown hair हटाने के साथ ही आपको स्मूद स्किन देता है। इसे यूज़ करने के बाद मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें।

5. Aloe Vera Gel आपको ताज़गी और स्मूद अंडरआर्म देता है

एलोवेरा जेल आपके पास ज़रूर होगा! जब भी फ्रेशनेस की ज़रूरत लगे, इसे अपने अंडरआर्म्स में लगाएं। गर्मी के मौसम में ये आपको सुकून देगा। इससे बॉडी ऑर्डर की दिक्कत भी कम होती है।

6. ऑइल मसाज़ Hydration के लिए ज़रूरी है

underarm 6 आपके अंडरआर्म आपकी बॉडी से अलग नहीं है। फिर मसाज करते समय या moisturizer लगाते समय आप क्यों अक्सर इन्हें अनदेखा कर देती हैं!! डियर इन्हें भी आपके प्यार की उतनी ही ज़रूरत है जितनी कि बाकी स्किन को। तो इन्हें मसाज़ करने के लिए आप कोकोनट ऑल्मड ऑइल से मसाज़ कर सकती हैं। कभी-कभी मसाज़ करने से ही आप पाएंगी कि इनकी roughness  दूर हो गई है।

7. यह भी जानें कि क्या नहीं करना है

जितना संभव हो सके आर्मपिट को शेव करने से बचें। इससे स्किन रफ और ड्राई होती है। Harsh सोप का इस्तेमाल करने से बचें। ये आपके अंडरआर्म से moisture कम करने का काम करते हैं। तो माइल्ड सोप इन्हें क्लीन करने के लिए बेहतर विकल्प है। एक और खास बात हमेशा ध्यान रखें  deodorant कभी भी सीधे स्किन पर न लगाएं। हम सब ऐसा करते हैं। लेकिन ये अक्सर वहां की स्किन को डार्क करने का काम करते हैं। साथ ही कई बार rashes और irritation भी हो जाती हैं। यह स्टोरी Popxo के लिए Garima Singh ने लिखी है। Images: Shutterstock यह भी पढ़ेंः Underarm Bulge की छुट्टी करें इन 6 तरीकों से! यह भी पढ़ेंः अब Underarms नहीं रहेंगे डार्क इन 8 आसान तरीकों से

ADVERTISEMENT
09 Oct 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT